आकांक्षा पुरी पर आया पवन सिंह का दिल, रोमांटिक केमिस्ट्री देख पारस छाबड़ा को भी होगी जलन! आपने देखा?

Tujhe Na Dekhu Toh Chain Bhojpuri Version: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और आकांक्षा पुरी पर आया पवन सिंह का दिल, रोमांटिक केमिस्ट्री देख पारस छाबड़ा को भी होगी जलन! आपने देखा?

Pawan Singh Akanksha Puri Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) गायिकी के लोग मुरीद हैं। जब भी उनका कोई गाना आता है तो वो लंबे समय तक यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहता है। ऐसे में पिछले कुछ समय से वो टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर चर्चा में थे। दोनों को कइयों बार साथ में स्पॉट किया गया था लेकिन, इस बीच प्रोजेक्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। इस जोड़ी का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो कि 90 के दशक के हिट गाने का भोजपुरी वर्जन है।

जी हां, आकांक्षा पुरी और पवन सिंह की जोड़ी 90 के दशक के पॉपुलर रोमांटिक सॉन्ग ‘तुझे ना देखूं तो चैन आता नहीं…’ में देखा गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब पवन और आकांक्षा पुरी को जोड़ी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई है। इस वीडियो में दोनों ही स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए तो कम होगी। ये इतनी कमाल की है कि इसे देख एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड को भी जलन हो सकती है। इसमें जहां पवन की आकांक्षा के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री जंच रही है वहीं, पावरस्टार की गायिकी ने गाने में जान ही डाल दी है।

Power Star PAWAN SINGH – Tujhe Na Dekhu Toh Chain | Akanksha Puri | Kalpana Patwari | Bhojpuri Song – YouTube

आपको बता दें कि पवन सिंह के साथ इस गाने को सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया है। दोनों की आवाज में ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। लोग पवन सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही आकांक्षा के साथ भोजपुरी स्टार की जोड़ी पर भी लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस का ये पहला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो है।

इन हिंदी गानों का भी आ चुका भोजपुरी वर्जन

भोजपुरी में पिछले काफी समय से हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन का प्रचलन देखने के लिए मिल रहा है। पवन सिंह का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन आता नहीं है…’ कोई पहला हिंदी सॉन्ग नहीं है, जिसका भोजपुरी वर्जन बनाया गया है। इससे पहले पवन सिंह की आवाज में ‘बारिश बन जाना’, ‘लुट गए’, ‘रस्के कमर’ और ‘तुमसा कोई प्यारा’ जैसे कई हिट सॉन्ग्स के भोजपुरी वर्जन गाए हैं। इन सभी गानों ने रिलीज के बाद इंटरनेट पर खूब बवाल मचाया था।

पवन सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और राकेश मिश्रा जैसे स्टार सिंगर ने भी कई हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन को गाए हैं। इसमें ‘पानी पानी’, ‘जिंदगी बन गए हो’ और ‘बदन पे सितारे’ जैसे हिट गानों के रीमेक शामिल हैं।

Read More News Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *