जन्मदिन विशेष: 26 साल के हुए ऋषभ पंत, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 4 अक्टूबर 2023 को 26 साल के हो गए हैं।सड़क हादसे का शिकार होने के कारण पंत अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पंत विश्व कप की टीम का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं।इस स्टार खिलाड़ी का जन्म 4 अक्टूबर, 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं।आइए इस खिलाड़ी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

कैसे और कब हुआ था पंत के साथ हादसा?

पंत के साथ हादसा 30 दिसंबर, 2022 को रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ था। उस समय वह कार चला रहे थे। उसी दौरान उनकी आंख लग गई थी।इसके बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। इससे कार में आग लग गई थी, लेकिन पंत चोट लगने के बाद भी विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकल आए थे, जिससे उनकी जान बची थी।इसके बाद यह खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से दूर है।

पंत ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया है भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक 

पंत टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक लगा दिया था।उन्होंने यह पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2022 में खेली थी। पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा था।कपिल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 1982 में 30 गेंद में अर्धशतक लगाया था। तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर (31 गेंद) हैं।\

IPL में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 98 मैच खेले हैं और इसकी 97 पारियों में इस खिलाड़ी ने 34.61 की औसत से 2,838 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 1 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कमाल के हैं पंत के आंकड़े 

पंत ने पहला टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर खेलते हुए शतक जड़ा था।उन्होंने अब तक 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 56 पारियों में 43.67 की औसत से 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 रन रहा है।उन्होंने 73.63 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

टी-20 और वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मं पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 66 मैच में सिर्फ 22.43 की औसत से 987 रन बनाए हैं।उन्होंने अपने टी-20 करियर में 3 अर्धशतक लगाए हैं और 126.37 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।वनडे क्रिकेट की बात करें तो पंत ने 30 मैचों में 34.60 की औसत से 865 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन रहा है।

न्यूजबाइट्स प्लस 

पंत सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 24 साल और 271 दिन में किया था। पंत ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने 25 साल की उम्र में 100 छक्के जड़े थे।

Read More News Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *