भारत ने गोल्ड के साथ पूरा किया पक का शतक, कबड्डी में आया ऐतिहासिक मेडल; पीएम मोदी ने दी बधाई

हांगझू से पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2018 में आया था। जकार्ता में हुए एशियाड में भारत ने 70 मेडल जीते थे।

2023 एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। शनिवार 7 अक्टूबर 2023 को भारत की पदक संख्या 100 हो गई। महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता, जो कि स्वर्ण पदक है। इससे पहले सिर्फ 17 साल की तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने 14वें दिन भारत का खाता खोला। उन्होंने तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच में इंडोनेशिया की फदली रतीह जिलिजाती 146-140 से हराया। इसके बाद तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कोरिया की एसओ चोवैन को 149-145 से हराया। फिर वर्ल्ड चैंपियन प्रवीण ओजस ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत गोल्ड मेडल मैच हमवतन अभिषेक वर्मा को हराया।

भारत का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इन दोनों खिलाड़ियों ने मेडल संख्या को 99वें तक पहुंचाया। भारत के सौभाग्यशाली 100वां मेडल मिला कबड्डी से आया। भारत के खेल इतिहास में यह केवल दूसरा ही मौका है जब किसी मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में भारत की मेडल संख्या 100 के पार पहुंची है। इससे पहले साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 101 मेडल हासिल किए थे। भारत का हांगझू में इससे आगे जाना तय है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, पुरुष कबड्डी टीम और सात्विकसाईराज-चिराग शेट्टी की बैडमिंटन डबल्स टीम फाइनल मुकाबले में उतरेंगी। इन तीनों इवेंट में भारत का मेडल तय है। इसके अलावा रेसलिंग से भी कुछ और मेडल्स आने की उम्मीद है।

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल

भारत को सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में हासिल हुए हैं। छह गोल्ड, 14 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज के साथ भारतीय एथलीट्स ने 29 मेडल हासिल किए। शूटिंग भारत का दूसरा सबसे कामयाब खेल रहा जहां भारत के खाते में 22 मेडल आए। कंपाउंड तीरंदाजी में भारत का क्लीन स्वीप रहा। भारत ने पुरुष टीम इवेंट, महिला टीम इवेंट,मिक्स्ड टीम इवेंट के साथ-साथ व्यक्तिगत गोल्ड भी अपने नाम किए।

पीएम मोदी ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया ,‘‘ हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया । मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा ।’’ उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की । उन्होंने कहा ,‘‘ एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि । मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की ।’’

Read More News Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *