Delhi Weather: दिल्ली में तेजी से गिर रहा तापमान, आज साफ रहेगा आसमान; IMD ने बताया अगले तीन दिन का हाल

राजधानी दिल्ली में अब सुबह और शाम के समय ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। बीते तीन से चार दिन में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री था, तो वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज की गई है। यह सामान्य से चार डिग्री कम है।

मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। फिलहाल अगले छह दिनों तक राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। राजधानी के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

Read More News Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *