MP में गरजे राहुल गांधी, मोदी – शिवराज पर किया जमकर प्रहार, जानिए भाषण की बड़ी बातें

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने एमपी में वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ओबीसी सर्वे करवाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है। बीजेपी और कांग्रेस राज्य में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के शाजापुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का केंद्र है। राज्य में BJP के 18 वर्ष के शासन में 18,000 किसानों ने आत्महत्या की है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो ओबीसी लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए देश में जातिगत जनगणना की जाएगी।

https://www.instagram.com/showmanship.in/

बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी और गांधीजी हैं और दूसरी तरफ बीजेपी, आरएसएस और गोडसे। एक तरफ घृणा और हिंसा है और दूसरी तरफ प्यार, सम्मान और भाईचारा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जहां भी बीजेपी के लोग जाते हैं, वो घृणा फैलाते हैं लेकिन अब एमपी के युवाओं और किसानों ने उन्हें पसंद करना बंद कर दिया है। मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों से जाकर पूछिए कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है। हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया। भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने जीएसटी लागू किया। हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।

राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी। उन्होंने कहा, “सत्ता में आने के तुरंत बाद, हम सबसे पहला काम देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति-आधारित जनगणना कराएंगे, क्योंकि कोई भी उनकी सही संख्या नहीं जानता है।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश को कैबिनेट सचिव और सचिवों सहित केवल 90 अधिकारी चला रहे हैं, जबकि BJP के सांसदों और विधायकों की देश में नीतियां और कानून बनाने में कोई भूमिका नहीं है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि BJP के निर्वाचित सदस्यों के बजाय RSS के सदस्य और नौकरशाह कानून बना रहे हैं।

मध्य प्रदेश को देश में भ्रष्टाचार का ”केंद्र” करार देते हुए राहुल ने कहा, ”व्यापमं जैसे घोटालों ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। MBBS की सीट बेची जाती है, परीक्षा के पेपर बेचे जाते हैं, लीक होते हैं और बच्चों के भोजन, गणवेश के अलावा महाकाल लोक कॉरिडोर के निर्माण में भी चोरी की गई।”

Read More News Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *