Mumbai Fire Accident: मुंबई के गोरेगांव में एक भवन में भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 46 घायल

Maharashtra Fire Incident: मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में देर रात भयंकर आग लगी। आग ने 46 लोगों को घायल किया है।

Goregaon Fire Accident: मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गयी और 46 घायल हो गए। बीएमसी के मुताबिक, गोरोगांव में शुक्रवार सुबह G+5 बिल्डिंग के लेवल 2 में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग की चपेट में आने से 46 लोग घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि गोरेगांव आग में अब तक आग में घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। अन्य निजी अस्पतालों से विवरण की प्रतीक्षा है जहां घायलों को ले जाया गया था। इस हादसे में 30 से ज्यादा बाइक और 4 कारें भी आग की चपेट में आ गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू किए गए 6 लोगों की हालत गंभीर है। कुल 30 लोगों को बचाया गया है।

सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई के गोरेगांव में लगी आग पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। जो लोग घायल हैं उनका इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा।”

गोरेगांव पश्चिम में आजाद मैदान के पास जय भवानी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग में मारे गए 7 लोगों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि आग ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों, स्क्रैप सामग्री और आसपास खड़े कई वाहनों तक ही सीमित थी। इसे तीन घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब 6.45 बजे बुझाया जा सका।

घायलों में 15 को कूपर अस्पताल और 25 को एचबीटी अस्पताल ले जाया गया

आग बुझाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड ने आठ दमकल गाड़ियों, पांच जंबो टैंकरों, एक पानी की टंकी, एक टर्नटेबल सीढ़ी और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन का इस्तेमाल किया। घायलों में से पंद्रह को कूपर अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है जबकि 25 को एचबीटी अस्पताल ले जाया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘‘गोरेगांव, मुंबई में लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। अधिकारी ने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी में एक ट्रॉमा सेंटर में और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे।

Read More News Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *